जुंआ खेल रहे छह लोग ताश की गड्डी व नकदी सहित गिरफ्तार

संकिसा । अचरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने गांव हथौडा के बाग में जुआं खेल रहे थाना मेरापुर के ग्राम हथौड़ा निवासी करू,मुखलाल व गांव फतेहपुर परिउली निवासी नरेश चन्द्र,सुरेंद्र व जिला एटा थाना अलीगंज के गांव अमरौली निवासी पुष्पेंद्र व गांव हरसारी निवासी महेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फड़ से ताश की गड्डी 5500 रुपए व जामा तलाशी में 9450 रुपए की नकदी बरामद हुई। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि सभी लोंगो के विरुद्ध जुआं अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर थाने से ही जमानत दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *