
फर्रुखाबाद (सं.)। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर समाजेसवी विकास राजपूत ने लोगों से आह्वान किया कि वह वृक्ष अवश्य लगायें और उनकी अपने बच्चों की तरह सेवा करें। जिससे पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवनरुपी ऑक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन के बगैर मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन के अभाव में न जाने कितने लोगों ने दम तोड़ दिया। इसलिए हमको पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाने होंगे और उनका संरक्षण करना होगा, तभी हम शुद्ध हवा में सांस ले सकेंगे। साथ ही विकास राजपूत ने कहा कि पौधा लगाकर अपनी सेल्फी लेना ना भूलेंष आपके द्वारा ली हुई फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करे। आपका यह छोटा सा प्रयास आपसे जुड़े सभी लोगों को प्रकृति को संभारने के लिए जागरूक करेगा।
