धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएसन का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश ने जिला बार एसोसिएसन के अध्यक्ष को शपथ दिलायी। बाद में अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार को शपथ ग्रहण करायी। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामी दयाल कटियार ने सचिव नरेश यादव को शपथ दिलाई और नवनिर्वाचित सदस्य, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने शपथ दिलायी। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने नव निर्वाचित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ताओं को गर्व होना चाहिए की जनपद न्यायालय की स्थापना वर्ष 1833 में हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अगर किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ नाजायज तरीके से मुकदमा दर्ज करता है, तो उसकी जानकारी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को जानकारी दें। जिला जज ने कहा कि अधिवक्ता अपने कार्य को पूरी निष्ठा व लगन के साथ अंजाम दें। जिससे वादकारियों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विनय कुमार, अपर जिला जज प्रथम विष्णु चंद्र वैश्य, अपर जिला जज द्वितीय महेंद्र सिंह, अपर जिला जज एंटी डकैती न्यायाधीश कृष्ण कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति व समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे। बाद में सभी अधिवक्ताओं के लिए भोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *