बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह अम्बेडकर में सात सदस्यीय कमेटी में नये चेहरों को दी तरजीह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार नौशाद अली, सूरज सिंह जाटव, संजय गौतम की संस्तुति पर जिला कमेटी घोषित की गई। जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सब्बीर मंसूरी को मिली। जिला महासचिव विजय शाक्य बनाये गये। कोषाध्यक्ष अनिल दीक्षित बने। जिला बीवीएफ संयोजक सौरभ आनन्द को बनाया गया। जिला बीएएमसीईएफ संयोजक ज्ञानदेवी को बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य मानिक चन्द्र व राजेश कठेरिया को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने अपने साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति है। जिसे कानपुर मण्डल प्रभारी नौशाद अली सूरज सिंह जाटव, संजय गौतम की संस्तुति मिलने पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। बसपा कमेटी घोषित होने पर इस बार अन्य समाज के लोगों को भी कमेटी में समायोजित किया गया है और पुराने पदाधिकारी रहे है उनका पत्ता साफ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *