
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष पति ने गोवंशों के लिए रोटी वाहन बैंक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोटी वाहन बैंक का उद्देश्य गली-गली, मोहल्ले-मुहल्ले से रोटी के अलावा भूसी तथा आटा एकत्रित करना है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर में स्थित कान्हा गौशाला जहां गौवंशों के जीवन उपार्जन हेतु नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद द्वारा हर रोज नए-नए कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सभासदों की मजदूरी में रोटी बैंक वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया है रोटी बैंक वाहन जो नगर के गली-मोहल्लो में भ्रमण कर रोटी, भूसी, आटा एकत्रित करेगा।
यह वाहन गौशाला में गोवंशों के भोजन हेतु काम आएगी। कार्यालय के सामने से सभासदों तथा नगर निकाय कर्मचारियों की मौजूदगी में रोटी बैंक वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने कहा कि गाय व कुत्ते को रोटी खिलाने की हमारी पुरानी परम्परा है। इस मौके पर सभासद शमीम मंसूरी, विक्रम दिवाकर, गुलजार खां, निकाय कर्मी रजत कुमार, आदेश मिश्रा तथा आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। यह जानकारी नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।
