
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम कायमगंज ने पकडक़र सीज करवा दिया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में लंबे समय से माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। जिससे समतल ज़मीनें तथा खेत खलिहान बंजर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर माफिया अवैध खनन के जरिए लाखों रुपए की हर महीने कमाई कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। शमसाबाद क्षेत्र में एक लंबे समय से मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार जारी है। रात हो या दिन खनन करने वालों को न पुलिस का डर और न सरकार का खौफ। मंगलवार को उप जिला अधिकारी कायमगंज द्वारा मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को उस समय पकड़ लिया, जब वह निकल रहे थे, तभी उनके सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से भरी हुई जा रही थी। जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने नहीं रोका। अधिकारी की गाड़ी देखते ही वह मौका पाकर ट्रैक्टर खड़ा करके चालक मौके से भाग गया। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कस्बा पुलिस को सौंप दिया गया। चौकी प्रभारी फैजाबाग संजय राय ने बताया उप जिलाधिकारी द्वारा मिट्टी से भरे बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर ट्राली जिसे शमसाबाद थाना क्षेत्र के ही ग्राम नगला नान के निकट पकड़ा गया है। नियम अनुसार कार्यवाही कर ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। सूत्रों की मानें, तो दिनों हो या रात खुलेआम बिना किसी खौफ के खनन माफिया अवैध तरीके से मिट्टी की खुदाई कराकर उसकी बिक्री कर लाखों के बारे न्यारे कर रहे हैं।
