डॉ0 जॉली सक्सेना एवं डॉ0 शिवओम दीक्षित द्वारा लिखी पुस्तक स्नेहकल्पम का हुआ विमोचन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल में चल रही दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ0 जॉली सक्सेना एवं रसशास्त्र विभाग के रीडर डा0 शिवओम दीक्षित द्वारा लिखित पुस्तक स्नेहकल्पम का विमोचन विदेशी आयुर्वेदाचार्यों द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रयुक्त होने वाले घृत एवं तैलोंं को बनाने एवं उनके प्रयोग विधि के अलावा उसके मानक एवं सम्बन्धित रोगों तथा उनकी उपचार विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। स्नेहकल्पम का विमोचन इटली के प्रोफेसर अमादियो बियांची, पर्थ आस्ट्रेलिया की प्रो0 कैरीन गुन्थोर, प्रो0 जीन पॉल, डॉ0 संजीव कुमार, डॉ0 शिशिर प्रसाद, डॉ0 मनोज मिश्रा, महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव, निदेशक डॉ0 अनीता रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता, डीन डॉ0 देबाशीश बिस्वाल, डॉ0 वीएस यादव, डॉ0 वीएम गुप्ता, डॉ0 अकुर सक्सेना, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। स्नेहकल्पम की लेखक डॉ0 जॉली सक्सेना एवं डॉ0 शिवओम दीक्षित ने महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव, डायरेक्टर डा0 अनीता रंजन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से ही पुस्तक का प्रकाशन संभव हो सका है। लेखकद्वय ने विश्वास व्यक्त किया कि रस शास्त्र के बीएएमएस एवं एमडी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *