महंत बाबा बालकदास की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब क्रासर हुई पुष्पवर्षा, भक्तों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। महंत बालक दास का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके अनुयानियों में शोक की लहर दौड़ गयी। बालकदास बचपन से ही हनुमान जी की सेवा में लीन थे। महंत बाबा बालक दास काफी लम्बे से समय से फतेहगढ़ के भोलेपुर हनुमान मन्दिर व नवाबगंज में रामताल मन्दिर के महंत थे। वह संकिसा में बिसारी देवी के भी परम भक्त थे। मिली जानकारी के अनुसार वह भगवान खाटू श्याम के दर्शन के लिए गये थे। जहां उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिससे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना मिलते ही मन्दिर में उनके भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गयी है। रविवार को हनुमान मन्दिर भोलेपुर से नवाबगंज रामताल मंदिर तक शव यात्रा निकली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे और उनकी शवयात्रा में शामिल हुए। फतेहगढ़ बरगदिया घाट गंगा तट पर शव का संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *