
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर रावी गिहार बस्ती में कच्ची शराब को लेकर अभियान चलाया। जिसके तहत आबकारी विभाग से सचिन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तथा कमालगंज थाने से दरोगा प्रशांत कुमार यादव मय हमराही के साथ गिहार बस्ती में छापा मारा। पुलिस ने काफी मात्रा में लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया तथा भट्टी भी पकड़ी। पुलिस ने इस कार्रवाही में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। सचिन त्रिपाठी ने बताया अब यह अभियान चलता ही रहेगा और जो भी इस काम में संलिप्त मिलेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब का कारोबार नहीं करने दिया जायेगा।
