
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उधारी के रुपए मांगने पर युवक का दबंग ने सिर फोड़ दिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया उसके गांव में एक युवक पर 3000/- उसके बाकी चल रहे थे। जब आज उसने युवक से रुपए मांगे, तो युवक गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक ने संजीव के सिर में ईट मार दी। जिससे संजीव का सर फट गया। संजीव ने थाने पहुंचकर नामजद युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
