फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंकित कटियार पुत्र अवधे कटियार निवासी कनपटियापुर सातनपुर थाना कादरीगेट ने न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें दर्शाया कि डा0 एके गुप्ता की क्लीनिक पर मैं प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी जूली लगातार विवाद करती थी। अपने मायके से पिता चंद्र प्रकाश, चाचा मनोज कटियार व अन्य मायके के लोगों को बुलाकर गाली गलौज व मारपीट कई बार करवा चुकी है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। 9 जुलाई को शाम के समय में क्लीनिक पर ड्यूटी पर था। इस दौरान घर से फोन आया कि पत्नी जूली के मायके से उसके पिता चंद्र प्रकाश, चाचा मनोज, नीलम, जूली के फूफा राजराय, अंकुर कटियार व उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से आए। जब मैं घर पहुंचा सभी लोगों ने षड्यंत्र करके अपना सामान वह मेरे द्वारा खरीदे गए जेवराज सोने चांदी के तथा 60 हजार रुपये की नगदी चोरी करके अपने बैग में रखकर चले गये। जब मैंने अपनी पत्नी से फोन पर पूछा तो उसने साफ जेवरात देने से मना कर दिया। पंचायत में उपरोक्त लोग गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी और चोरी किया गया सामान देने से मना कर दिया। पुलिस को सूचना दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी ने थाना कादरी गेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर 3 दिन के अंदर न्यायालय का आदेश दिया है।
