शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। उधार ली गई रकम का तकादा करने पर आरोपियों ने पीडि़त के साथ गाली-गलौज किया तथा अंजाम भुगताने की धमकी दी। पीडि़त ने दोनों दबंग आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार शहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी अमित कुमार पुत्र राकेश कुमार तथा आशुतोष पुत्र मुन्ना लाल श्रीवास्तव निवासी समसपुर भिखारी सहित दो लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा आरोपी द्वारा जरूरत पडऩे पर 80 हजार रूपये 2 महीने के लिए स्टांप पर लिखा पढ़ी तथा गवाह की मौजूदगी में 11 मार्च 2022 को दिया गया था। जबकि वापसी का समय 11 जुलाई 2022 मुकर्रर किया गया था। पीडि़त के अनुसार समय पूरा होने पर आरोपी द्वारा 70 हजार की नगदी पड़ोसी ग्रामीण आशुतोष पुत्र मुन्ना लाल श्रीवास्तव निवासी समसपुर भिखारी को बिना लिखा पड़ी के दी गई। शिकायती पत्र के अनुसार जब पीडि़त ने आरोपी से रुपए की मांग की, तो पहले तो आरोपी टालेवाले करता रहा। जब पीडि़त ने आरोपी अमित के माध्यम से आरोपी आशुतोष के मोबाइल पर कॉल कर रुपए वापसी की मांग की, तो आरोपी आगबबूला होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा पैसे नहीं देगा जो करना हो कर ले। ज्यादा करेगा तो अंजाम बुरा होगा। आरोपियों की धमकी से घबराए पीडि़त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर उधार दिए गए रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की। उक्त प्रकरण की जानकारी जब थाना पुलिस से की गई, तो पुलिस का कहना था तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
