कालोनी के नाम पर ब्लाक का कर्मचारी बनकर युवक ने महिला से हजार ठगे

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक का कर्मचारी बनकर कॉलोनी के नाम पर महिला से १५ हजार रुपये ठग लिये। बाद में ठग महिला के कान के कुंडल और अंगूठी भी ले गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बरतल निवासी मुन्नी देवी पत्नी वीरीलाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बुधवार को करीब 2.00 बजे एक पल्सर सवार युवक आया और उसने बताया कि उसकी पुत्रवधू रानी देवी पत्नी सुधीर कुमार की कॉलोनी मंजूर हो गई है। वह ब्लॉक का सेक्रेटरी है। आपसे १५ हजार रुपये पड़ेंगे। महिला ने बगैर सोचे समझे उपरोक्त युवक को १५ हजार रुपये दे दिये। थोड़ी देर बाद वापस लौटा और फोन पर बात कराई कि आप अपने बेटे से बात कर लो। महिला समझ नहीं पाई। फोन पर युवक ने अंगूठी और झुमकी पुत्रवधू रानी देवी की लेकर उक्त युवक को और दे दी। इसके बाद युवक बाइक से चला गया। बाद में जब उसका पुत्र घर आया तो उसने कहा कि न तो उसकी किसी से बात हुई न ही उसने फोन पर बात की। तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। महिला शाम को थाने पहुंची और अज्ञात युवक के विरुद्ध 15000 रुपये, कान की झुमकी और अंगूठी ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *