शिवजी की बारात में भूत प्रेतों ने किया जमकर नृत्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीरामलीला परिषद की ओर से फतेहगढ़ में भगवान शंकर की बारात धूमधाम से निकाली गयी। श्रीराम निवास सब्जी मंडी में भगवान शिवजी का माता पार्वती के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। एमआईसी तिराहे से शुरु हुई शिवबारात में शामिल भगवान के स्वरुपों की परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी तथा अन्य पदाधिकारियों ने आरती उतारी तथा पूजन किया। धूमधाम से निकाली गयी भगवान भोलेनाथ की बारात में एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बारात में शिव के साथ आये भूत प्रेत भी शामिल हुए। इसके अलावा सबसे आगे विघ्न विनाशक गणेश की झांकी रही। ब्रह्मजी, श्री हरि-लक्ष्मी, सरस्वती, नारदजी, हिमांचल, पार्वती, मैना आदि की मनोहक झांकियों को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। ढोल बैंड के साथ उत्साही युवकों ने जमकर नृत्य किया। नगर भ्रमण के पश्चात सब्जी मंडी में शिवजी का माता पार्वती के साथ धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, चमन टण्डन, मनीष अग्रवाल, मुन्नालाल वाष्र्णेय, संजय रस्तोगी, पंकज प्रकाश, रवींद्र वैश्य, मनोज भगौलीवाल, सोनू मिश्रा, लक्ष्मण टंडन, विपिन अग्रवाल, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *