
कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कोतवाली में राम बारात, नवरात्रि व दशहरा आदि त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। सीओ सिटी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापारी, सभासद, समाजसेवी व रामलीला मण्डल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सीओ सिटी ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की जायेगी। सादी वर्दी में पुलिस अलग से रहेगी। महिला पुलिस भी लगायी जायेगी। कोई भी अराजकतत्व या संदिग्ध दिखायी दे पड़े तो तुरन्त सूचना दे। कार्यवाही की जायेगी। शहर कोतवाल ने कहा कि राम बारात को देखते हुए शाम को बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया जायेगा। सरस्वती भवन से लेकर लोहाई रोड, पक्केपुल, घुमना आदि से लिंजीगंज तक रोडो पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अन्य थाना क्षेत्रों का पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। पीस कमेटी की बैठक में सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, कपिल गुप्ता, संजय गर्ग, कुक्कू चौहान, पप्पन मिया आदि व्यापारी, समाजसेवी आदि मौजूद रहे।
