दिव्यांग बच्चों को बांटे गये उपकरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड शमशाबाद के कम्पोजिट विद्यालय मुरैठी में समग्र शिक्षा को समकेतिक शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर के द्वारा ७१ बच्चों को उपकरण बांटे गये। शिविर में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शिविर में कुल १६३ उपकरण बांटे गये। जिला समन्वयक शिक्षा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सहायता मिलने से बच्चों को स्कूल जाने में राहत होगी और शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के बच्चे लाभांवित होते है। १३ अक्टूबर को १०३ बच्चों को राजेपुर में उपकरण बांटे जायेंगे। १२ अक्टूबर गुरुवार को ७१ बच्चों को उपकरण बांटे गये। इस मौके पर विद्यालय में अभिभावक मौजूद रहे। खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश वर्मा ने कहा कि उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे है और वह अब प्रतिदिन स्कूल आयेंगे और सही से पठन-पाठन कर सकेंगे। इस मौके पर एआरपी व शिक्षकों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *