
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 के शुभारंभ की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में मिशन शक्ति 4.0 कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराने के निर्देश दिये। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह 8.30 बजे फतेहगढ़ से निकली जाएगी रैली।11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित करने के दिए निर्देश। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
