
तीन माह पूर्व सील होने पर जमा किये थे ५० लाख फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जुर्माना जमा न करने पर कार के शोरुम को फिर से तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र नेकपुर ओवरब्रिज आरटीओ कार्यालय स्थित एक कार के शोरुम को नगर मजिस्टे्रट के आदेश पर तीन माह पूर्व सील कर दिया गया था। परिवर्तन शुल्क के रुप में ५० लाख रुपया जमा कर सील खोल दी गई थी। समयावधि के अंदर पैसा जमा न करने पर नायब तहसीलदार सदर मोनिका तिवारी व जेई डीके सिंह ने पहुंचकर सील करने की कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। कार के शोरुम को सील करने के दौरान नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर मजिस्टे्रट के आदेश पर यह कार्यवाही की जा रही है। पहले भी यह सील किया गया था। वर्तमान समय में २ करोड़ ८७ लाख ३० हजार, १२ अक्टूबर २०२३ तक का समय दिया गया था। इस अवधि में शेष बची धनराशि कार शोरुम के प्रबंधक द्वारा जमा नहीं की गई। नगर मजिस्टे्रट के आदेश पर पुन: कार शोरुम के मैनेजर की मौजूदगी में सील किया गया।
