
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार १९ अक्टूबर को अमृतपुर विधानसभा के बूथ संख्या २४१ हईपुर बेग में लोकजन जागरण एवं बूथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी/प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने पार्टी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों को आमंत्रित किया और जन सम्पर्क कर कार्यक्रम में आने के लिए अपील की। जनपद के सभी नेता व लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिला महासचिव इलियास मंसूरी भी इस लोक जन जागरण व बूथ संवाद के लिए जन सम्पर्क कर रहे है। सुरेन्द्र सिंह गौर के साथ ब्लाक अध्यक्ष रामवीर कश्यप, नवाबगंज नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, बूथ अध्यक्ष गोपिन्दर यादव, बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप के अलावा रामदास कश्यप, हरिदास कश्यप, महेन्द्र कश्यप, मानसिंह कश्यप, धनपत, छोटे कश्यप, संतोष आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
