
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माउंट लिट्राज़ी स्कूल में अंतर सदन गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने अत्यंत मनमोहक गीत प्रस्तुत किये। विद्यालय की निदेशिका डॉक्टर रंजना गंगवार की उपस्थिति ने बच्चों में नई उमंग भर दी। निदेशिका ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और जीवन में संगीत के महत्व को भी बताया। प्रधानाचार्य लकी चावला ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि किताबें और संगीत ही मनुष्य के सच्चे साथी हैं एवं इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत जरूरी है।
