
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जे0एन0 मेमोरियल स्कूल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में छात्र-छात्राओं ने स्कूल कैप्टन एवं स्कूल वाइस कैप्टन तथा हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन को वोट करके चुना। समारोह में छात्रों को शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रशेखर कटियार ने की एवं शपथ अधिकारी के रुप में डा0 बी0डी0 शर्मा ने छात्रों को शपथ दिलाई। अतिथियों ने मां वाणी की प्रतिमा पर पुष्पार्जन कर दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया। दुष्यंत दुबे, अंजुम दुबे ने स्वागत किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। चंद्रशेखर कटियार ने बच्चों को अनुशासन तथा अध्ययन हेतु आशीर्वाद दिया। डा0 बीडी शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह, अमन दुबे, अनुराग, कृतिका सिंह, सपना, आरती, दीप शिखा, भूमिजा दुबे, ऋषभ, रेखा अग्निहोत्री, शिवानी, गरिमा, माधव सिंह, प्रिया सिंह, निशा सिंह आदि मौजूद रहे।
