
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी अमृतपुर को प्राप्त शिकायत के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने नायब तहसीलदार अतुल कुमार के साथ ग्राम भूडिय़ा भेड़ा, अमृतपुर स्थित वंशी लाल पुत्र स्व0 निरंजन की किराना दुकान का निरीक्षण कर सूजी रस्क ब्रांड न्यू मुस्कान का नमूना संग्रह किया तथा विके्रता के पास मौजूद एक्सपाइरी डेट/बिना तिथि के 200 पैकेट रस्क, 5 पैकेट बन, 50 पाउच कचरी, 5 पैकेट ब्रेड व 12 पैकेट नमकीन को मौके पर विनष्ट कराया गया।
