महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निकाली गयी रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रैली निराली गयी। रैली को फतेहगढ़ पुलिस लाइन से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को मिशन शक्ति के चौथे चरण में महिला सशक्तिकरण, महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहनों व चार पहिया वाहनो से रैली निकाली गयी। रैली पुलिसलाइन से जिला जेल चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अपना दल विधायक सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *