फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने पुलिस लाइन रोड स्थित अग्निहोत्री रेस्टोरेंट शिकागो पिज्जा सेंटर पर नवालिग किशोर किशोरी से देह व्यापार के उत्प्रेरित करने वालों के विरुद्ध सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने तहरीर देकर कोतवाली फतेहगढ़ में सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद अग्निहोत्री सहित चार लोगों के विरुद्ध मुजदमा दर्ज कराया था। प्रमोद ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। जिसको सीजेएम ने चार अक्टूबर को प्रमोद कुमार अग्निहोत्री की जमानत याचिका निरस्त कर दी थी। प्रमोद के अधिवक्ता ने जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की समक्ष जमानत याचिका दायर की। जिसको जिला जज एवं सत्र न्ययाधीश विनय कुमार ने शासकीय अधिवक्ता स्वदेश प्रताप सिंह, पंकज कटियार की कुशल पैरवी के आधार पर सेवानिवृत पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री की देह व्यापार के मामले में जमानत याचिका निरस्त कर दी। ——————
