लूट की घटना निकली झूठी, शिकायतकर्ता का चालान

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात लूट की घटना जांच पड़ताल के दौरान फर्जी मिलने पर पुलिस ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धना नगला निवासी सतेद्र सिंह आलू किसान हैं। बीती रात उसने पुलिस को सूचना दी कि उसके पास से 95 हजार रूपये की लूट हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी। इस दौरान पता चला कि लूट की शिकायत करने वाले सतेन्द्र का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। दुश्मनी के चलते उसने फंसाने के उद्देश्य से लूट जैसी फर्जी घटना बनाकर पुलिस को गुमराह किया। शिकायत करने वाले सतेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। ——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *