समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोडऩा मेरा उद्देश्य:डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

बूथ जागरण जनसंवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व बूथ जागरण जनसंवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम के संयोजक डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की रीति नीतियों को गांव स्तर तक पहुंचाना है और समाजवादी विचारधारा के लोगों को जोडऩा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार अमृतपुर विधानसभा के ग्राम हईपुर बेग के बूथ संख्या २४१ पर बूथ जागरण जन संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन १९ अक्टूबर गुरुवार को होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप की देखरेख में बूथ जागरण जन संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा के लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए संगठन को गति देनी है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक कादरी की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा विचार रखेंगे। लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव के अलावा जिला उपाध्यक्ष अमृतपुर विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मीडिया प्रभारी विवेक यादव व्यवस्था देखेंगे। नवाबगंज नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव व ब्लाक अध्यक्ष रामवीर कश्यप, बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, गोपेन्द्र यादव पिछले कई दिनों से तैयारी में लगे है। संयोजक डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के साथ पार्टी के सभी लोग बूथ जागरण जन संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम में लोगों से संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *