अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण

प्रसूताओं ने अच्छा नास्ता व खाना न मिलने की शिकायत की

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश। प्रसव कक्ष और स्टाफ रूम के रिकॉर्ड देखें। प्रसूताओं ने ठीक प्रकार से नास्ता व खाना न मिलने की शिकायत की। चिकित्सकों को परिसर में थूकने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश चंद्र वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष व लेबर रूम में प्रसुताओ से जानकारी ली। प्रसूताओं ने चाय के साथ बिस्कुट और खाना सही से न मिलने की शिकायत की। जिसमें अपर चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और सही से खाना देने के निर्देश दिये। खराब पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन के बारे में भी जानकारी ली। मशीन खराब होने पर डॉक्टर से उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में थंूकने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरवर इकबाल को निर्देशित किया और बताया स्टाफ का हो या बाहरी व्यक्ति हर किसी से रुपए जुर्माना वसूला जाये। ——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *