
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जिलाधिकारी ने गत माह के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही से संबंधित समीक्षा की। जिसमें जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल १५ शिकायतें /समस्याओं पर चर्चा हुई थी। जिसमें ९ शिकायतों की निस्तारण आख्यायें प्राप्त हुयी थीं। जिसमें उप जिलाधिकारी सदर, कायमगंज, अमृतपुर से संबंधित ६ शिकायतों की निस्तारण आख्यायें अप्राप्त थीं। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को अनुस्मारक पत्र जारी करने एवं उपस्थित अधिकारियों को समय से शिकायतों का परीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में सभी विकास खण्डों पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर रवी सत्र से कृषकों को जो भी बीज मिलेंगे वह पी0ओ0एस0 मशीन के मध्यम से दिये जायेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री प्रणाम योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं किसानों ने कहा कि जनपद में बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। इसलिए क्षेत्र में छिड़काव कराया जाये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, उप प्रभागीय वनाधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रबंधक पी.सी.एफ., जिला प्रबंधक नाबार्ड, वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको, सहायक अभियंता ंिसंचाई, जिला सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, मंडी सचिव कमालगंज एवं फर्रुखाबाद, निरीक्षक खाद्य एवं रसद विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला सन्वयक फसल बीमा, उप सम्भागीय अधिकारी वन विभाग, सहायक अभियंता लो0नि0वि0, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर/कायमगंज, जिला परियोजना समन्वयक, अधिशाषी अभियंता नलकूप, अधिशाषी अभियंता विद्युत (ग्रामीण), कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र जाजपुर बंजारा एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपिस्थत रहे।
