
आरोपियों से पानी मांगने को लेकर हुआ था विवाद फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।दावत खाकर लौट रहे वृद्ध की ईंट से कुचकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने घटना का चार दिन में ही खुलासा कर दिया। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बीते 14 अक्टूबर की रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अदिउली निवासी 60 वर्षीय चन्द्रपाल सिंह बीती रात गाँव के निकट ही एक गेट्स हॉउस में एक बरसी संस्कार की दावत खानें गये थे। रात में लगभग 9 बजे दावत खाकर देर रात तक जब चन्द्रपाल घर नहीं पंहुचे, तो परिजनों नें खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह उसका शव गाँव के निकट ग्राम बाबरपुर के रास्ते में पानी टंकी के निकट बंबा में पड़ा मिला था। उसकी ईंट से कुचलकर हत्या की गयी थी। पुलिस नें मामले मृतक के पुत्र विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर चुन्ने खां पुत्र जौक मोहम्मद, महताब खां पुत्र चुन्ने निवासी बाबरपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नें मामले की तहकीकात की, तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस नें नखास मैदान से आरोपी महताब खां पुत्र चुन्ने निवासी बाबरपुर, गौतम पुत्र ओमपाल निवासी चमन नगरिया बरौन मऊदरवाजा को गिरफ्तार कर लिया। महताब की हथियारपुर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। आरोपी अदिउली पावर हाउस के निकट शराब के ठेके पर शराब पी रहे थे। उसी दौरान चद्रपाल आ गया और चन्द्रपाल ने आरोपियों से पानी माँगा, लेकिन पानी ना देने पर विवाद और गाली-गलौज हो गया। इसके साथ ही महताब खां, गौतम पुत्र ओमपाल निवासी चमन नगरिया मऊदरवाजा व सुभाष नट पुत्र नत्थू सिंह उर्फ नत्थू लाल निवासी अदिउली नें मिलकर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस नें आरोपी महताब व गौतम को गिरफ्तार कर लियाष पुलिस नें आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग की गयी ईट, डंडा, बाइक, एक मोबाइल किबैड वाला बरामद किया। ——————————-
