
४० लीटर कच्ची शराब बरामद, दर्ज किया गया मुकदमा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में बुधवार को आबकारी टीम ने जनपद में अवैध कच्ची की बरामदी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया।
आबकारी निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ ग्राम कीरतपुर में दबिश दी गई। मौके पर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ने अपने हमराहों के साथ नबाबगंज क्षेत्रान्तर्गत दुकानों का निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी ने संदिग्ध ग्राम कुइयां डेरा में दबिश दी। मौके पर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई तथा सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम ने अमृतपुर थाना क्षेत्र की आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानों से गोपनीय टेस्ट परचेस कराई गई। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि शत-प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन से ही करें। आबकारी टीम ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
