सीडीओ ने कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता

बोले शिक्षा में सुधार की आवश्यकता है, बच्चों से पूछे मैथ के प्रश्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत याकूतगंज विकास खण्ड बढ़पुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बच्चों से प्रश्न पर भी पूछे। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी शिक्षा की गुणवत्ता परखने निकले। उन्होंने विकास खण्ड बढ़पुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में 8 सहायक अध्यापक एवं 4 अनुदेशक शिक्षा मित्र हैं। निरीक्षण के समय इंचार्ज प्रधानाध्यापक रुखसाना खान दिनांक १६ अक्टूबर से चिकित्सीय अवकाश पर पाई गई तथा नीलम अनुदेशक जुलाई माह से अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में 294 के सापेक्ष 96 बच्चे उपस्थित बताए गए। विद्यालय में बच्चों से मैथ के प्रश्न पूंछने पर कुछ बच्चों के द्वारा सही उत्तर दिए गए, किन्तु कुछ बच्चे उत्तर नहीं दे सके। विद्यालय में शिक्षकों की संख्या के अनुसार शिक्षा में सुधार की आवश्यकता है। जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। विद्यालय की कक्षाओं में ब्रेंचों के नीचे टाइल्स पर गंदगी जमी पाई गई तथा विद्यालय के फिल्ड में भी सफाई कराने की आवश्यकता है। विद्यालय में कुछ शौचालयों पर ताला लगा पाया गया। जिसे खुलवाकर प्रयोग में लाने के निर्देश दिए गए। —————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *