मारपीट के मामले में कुशल परिहार सहित चार पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामदर्ज सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।कोतवाली फतेहगढ़ के न्यू इन्दिरा कालोनी निवासी विनय सिंह पुत्र अभिनंदन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि १९ अक्टूबर को शाम ७ बजे अपने भाई व दोस्त के साथ अपने बहनोई रंजीत सिंह निवासी गोमती नगर कालोनी के घर जा रहा था। बहनोई के घर के पास गोमती नगर निवासी अचल परिहार व उसका भाई कुशल परिहार ने देखते ही गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर अचल ने अपने भतीजे अमल परिहार व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आये और मारपीट शुरु कर दी। उक्त लोगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के विरुद्ध धारा १४७, ३२३, ५०४, ५०६ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *