ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से दवा व्यापारियों में मचा हडक़ंप

दवाइयों के भरे गये सैम्पल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार स्वापक एवं मन प्रभावित औषधीय की रोकथाम हेतु जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा कमालगंज स्थित निदा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। फर्म प्रो0 के द्वारा क्रय-विक्रय अभिलेख नहीं दिखाए गए एवं अन्य कमिया मिली। निरीक्षण की भनक लगने पर अन्य मेडिकल दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गये। औषधिक निरीक्षक ने चांदपुर स्थित शिवा मेडिकल एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्ध औषधीय की नमूने भरे। तीनों नमूने पशु चिकित्सा प्रयोगत होने वाली औषधियां के थे। जहां पर कालातीत औषधीय के रखने हेतु पृथक व्यवस्था नहीं मिली। भरे गये नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गये तथा फर्म व्याप्त कमियों के निस्तारण हेतु फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *