
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति ४ के तहत सशक्त नारी सुरक्षा समृद्ध प्रदेश नारी स्वावलंबन के द्वारा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, शहर कोतवाल व कादरीगेट थानाध्यक्ष एवं महिला पुलिस कर्मियों के साथ लालगेट स्थित पिंक बूथ से शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मिशन शक्ति ४ के तहत शहर के मुख्य मार्ग लाल सराय घुमना रोड पर पैदल मार्च किया। मिशन शक्ति का वाहन कादरीगेट पुलिस द्वारा साथ-साथ चल रहा था। साथ ही महिलाओं को जागरुक करते हुए फ्लेग मार्च किया गया। इस मौके पर शहर कोतवाली फोर्स व कादरीगेट का फोर्स एवं महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही।
