
विद्यार्थी पुरा छात्रों से प्रेरणा लेकर भविष्य का करें निर्माण: डीआईओएस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को विद्यालय से भावनात्मक रुप से जोडक़र विद्यालय को विकसित करने में सहयोग प्राप्त किया जाये। जनपद के ६ विद्यालय रा0बा0इं0का0 फतेहगढ़, रा0इ0का0 फतेहगढ़, रा0इ0का0 फर्रुखाबाद, मदन मोहन कानोडिया, रस्तोगी इंटर कालेज, एस0एन0एस0 इंटर कालेज कायमगंज के पुरा छात्र सम्मिलित हुए। कार्यक्रम प्रभारी ऋचा तिवारी ने बताया कि पुरातन छात्रा ममता मिश्रा ने (शिक्षा व्यवसायी) विद्यालय को कम्प्यूटर एवं निर्धन छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति का आश्वासन दिया। पूर्व छात्रा व राज्यपाल से पुरुस्कृत शिक्षिका इंदिरा राठौर ने विद्यालय को पंखे भेंट किये। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विद्यार्थी पुरा छात्रों से प्रेरणा लेकर अपने सफलतम भविष्य का निर्माण करें। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य संतोष कटियार, नवाब सिंह वर्मा ने व्यवस्था में सहयोग किया व पुरा छात्रों को मार्गदर्शन किया। संचालन आदेश गंगवार ने किया। इस अवसर पर सर्वेश शाक्य, अर्चना गुप्ता, सरिता त्रिवेदी आदि शिक्षिकायें उपस्थित रही। विद्यालय की पुरात्व छात्र परिषद की अध्यक्ष मीना यादव, सचिव अनसुइया दीक्षित, सीमा यादव, संघमित्रा भास्कर, मृदुकीर्ति के अलावा नीलम कश्यप, दीप्ती सिंह, निर्मला सिंह आदि मौजूद रहे। पुरा छात्रा कवियत्री गरिमा पाण्डेय को सम्मानित किया गया साथ ही पूर्व छात्रा एवं पूर्व प्रधानाचार्या मीना यादव को भी डीआईओएस द्वारा शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया।
