
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा महानवमी के पावन अवसर पर मेजर एस0डी0 सिंह पीजी आयुर्वेद मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्टिपल स्थित बेवर रोड बघार में गरबा व देवी जागरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डा0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कालेज परिसर में दुर्गा महानवमी के पावन अवसर पर २१ अक्टूबर दिन शनिवार को गरबा एवं देवी जागरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गायककार के रुप में बेटू चंचल, चंदन दीवाना, मानवी तिवारी, विकास भारद्वाज भाग लेंगे। गरबा सायं काल ६ बजे से ९ बजे व भव्य देवी जागरण रात्रि ९ बजे से प्रात: ६ बजे तक होगा।
