जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों के कसे पेंच, ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुईं। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्माणाधीन कोटे की दुकानों का जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नव निर्माणाधीन दोनों गोशालाओं का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। जिन पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वहां जल्द से जल्द मार्गों की मरम्मत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर आवारा गोवंश पकड़वाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कायाकल्प के अन्तर्गत नव निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द से जल्द सभी पैरामीटर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश। बेसिक शिक्षा के विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी पैरामीटर पूर्ण कराएं। एम्बुलेंस रेस्पांस टाइम में सुधार लाया जाए। लोहिया अस्पताल में सेम-डे सीसीटीवी रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज कराएं। 15 वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग के कार्यो की 100 प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए। पशुधन सहभागिता योजना के अन्तर्गत दिए गए गोवंश का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *