
१४७ शिकायतों में १४ का मौके पर किया गया निस्तारण कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कायमगंज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने की। दूर दराज से आये पीडि़तों की शिकायत सुनकर निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कुल प्राप्त 147 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की टीमे मौके पर भेजी गया। समाधान दिवस मे सर्वधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विकास से सम्बन्धित थीं। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर जन समस्याएं सुनने और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं ंके निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने लेखपालों को गाँव में जाकर निरन्तर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी शासन की मशा के अनुरूप कार्य करें। इसमें उदासीनता एव लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायिका डा0 सुरभि गंगवार, उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा, तहसीलदार आलोक कटियार, कायमगंज नगर पालिक आरआई अन्शुमान, आनन्द शुक्ला, शमसाबाद अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार, विद्युत विभाग एसडीओ आरिफ , नवागन्तुक चिकित्सा प्रभारी डा0 शोभित शाक्य, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाशपाल, शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।————–
