
फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के आठवें स्वरुप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में आहूतियां दीं। रविवार को मां दुर्गा के अष्टम स्वरुप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किये गये। नगर के ऐतिहासिक मंदिर गुरुगांव देवी, बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मन्दिर, भोलेपुर स्थित मां वैष्णो देवी मन्दिर, खतराना स्थित मां दुर्गा के मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सर्व मंगल की कामना की। ऐतिहासिक गुरुगांव देवी मन्दिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीददारी की। इसके अलावा बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर में मां की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से गया। लोगों का मानना है कि माता के दर्शन से हर इच्छा पूरी होती है। यहां पर भक्तों ने पहुंचकर माथा टेंका और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं तथा युवतियों ने भोर होते ही मंदिर में पहुंचकर मां महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। अष्टमी पर यहां हवन का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने आहूतियां डालीं। इसके अलावा भोलेपुर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ दर्ज की गयी। घरों में भी व्रती महिलाओं ने मां महागौरी की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किये और शाम के समय महिलाओं ने देवी जागरण का आयोजन किया। ————–
