दुर्गा अष्टमी पर पल्लादेवी मठिया देवी मंदिर में महाआरती का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नंदी संकल्प सेना द्वारा प्रतिवर्ष की भांति पल्लादेवी मठिया मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर महाआरती व दुर्गा चालीसा का आयोजन हुआ। नंदी संकल्प सेना के संस्थापक अध्यक्ष विक्रांत अवस्थी ने ५०१ दीपक जलाकर महाआरती का आयोजन कराया। पुजारी छोटेलाल मिश्रा द्वारा महाआरती में संसार के कल्याण के लिए माता रानी से प्रार्थना की गई। शहर से बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। महिलाओं ने दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ किया और सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती में नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, गुंजन अग्निहोत्री, सत्यम मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, अभिषेक गंगवार, विकास अवस्थी , सूरज, अंकित पाल, अनमोल पांडेय,विष्णु अग्निहोत्री, चंदन मिश्रा ने सहयोग किया। प्रसाद वितरण के साथ आरती का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *