
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। जानकारी के अनुसार सोमवार को अपराधों की रोकथाम तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों को रो-रोकर उनकी तलाशी ली। साथ की कागजाति आदि चेक किये। इस दौरान कई लोग कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर उनका चालान किया गया तथा कई से जुर्माना वसूल किया गया। वहीं बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों को हिदायत दी गयी। साथ ही उनसे कहा गया कि ट्रैफिक के नियमों का पूरी तरह से पालन करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की भी तलाशी ली। पुलिस के चेकिंग अभियान से पूरे दिन हड़कंप की स्थिति रही। लोग अपने-अपने वाहन इधर उधर से निकालते देखे गये तथा कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही तीन सवारी बैठालकर चलने वाले वाहन चालकों की भी खबर ली गयी। ————–
