अगर सरकार अन्याय करेगी तो उसका करेंगे विरोध: कुवर हरिवंश सिंह

जातिगत जनगणना होनी चाहिए
फर्रुखाबाद जनपद में एक एक्सप्रेस-वे बनना बहुत जरुरी है
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवर हरिवंश सिंह ने बढ़पुर स्थित राजपूताना में पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर सरकार अन्याय करेगी तो उसका भी विरोध किया जायेगा। जातिगत गणना की अगर मांग है तो होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मेरी जाग्रति यात्रा १५ जिलों में हो चुकी है। ३० अक्टूबर तक ८ जिलों में यात्रा हो जायेगी। दशहरा पर्व पर एटा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण हो रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कुवर हरिवंश सिंह भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि लगभग १५ जनपदों में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगने के लिए चुने गये है और अगले वर्ष मई तक जनपद फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की मूर्ति लग जायेगी। महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है वह सभी के होते है। उन्होंने आवारा पशुओं पर कहा कि किसान का दर्द सरकार समझे और रात-रात अपनी फसले रखाने वाले किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाये और न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला बनायी जाये। चारा के लिए ३० रुपये की जगह सरकार १५० रुपये दे जिससे जानवरों का पेट भर सकें। क्योंकि यह पैसा पब्लिक का है वह टैक्स देते है। मेरा चुनाव लडऩे का कोई विचार नहीं है, लेकिन समाज के लगभग ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोकसभा में टिकट दिया जाये। २०१४ की तर्ज पर २०२४ में भी टिकट दे। पिछले २०१९ में कुछ टिकट कम दिये गये थे। उन्होंने कहा कि जो लोग मीडिया में छाये रहना चाहते है वह राम का विरोध करते है। क्षत्रिय समाज सबका रक्षक है। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में एनसीसी अनिवार्य की जाये। जिससे आने वाले समय में जरुरत पड़े तो देश के युवा अपने भागीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद से एक एक्सप्रेस-वे जरुर निकला चाहिए, जिससे जनपद का विकास हो। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि दशहरा पर शस्त्र पूजन, मेधावियों का सम्मान व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम है। जिसमें मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आ रहे है। शिक्षक एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू के अलावा क्षेत्रीय लोग भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, डीएस राठौर, बृजेश सिंह परिहार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *