तमिलनाडु में क्रिकेट मैच के दौरान तिरंगे का अपमान निंदनीय: अभाविप

डीएमके सरकार राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर मांगे माफी: अभाविप

तिरंगे के अपमान करने के लिए तमिलनाडु पुलिस के विरुद्ध जल्द सुनिश्चित हो कार्रवाई: अभाविप

बहराइच समृद्धि न्यूज़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच के कार्यकर्ताओं द्वारा चेपौक स्थित क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रध्वज तिरंगे को कूड़ेदान में फेंकने की घटना के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों से भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डीएमके से संबंध अशोक सिगमनी के नेतृत्व में तमिलनाडु पुलिस तथा टीएनसीए द्वारा कूड़ेदान में फेकने का कृत्य भारतीय तिरंगे की गरिमा को अपमानित करने वाला है।डीएमके सरकार को इस कुत्सित कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा तमिलनाडु पुलिस के इस घटना में शामिल जवानों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जानी चाहिए। तमिलनाडु पुलिस द्वारा किया गया भारतीय तिरंगे के प्रति यह अपमानजनक कृत्य पाकिस्तान में पूर्व में हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसा प्रतीत होता है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज ऐसा ही हमें अपनी भारतीय भूमि पर ही देखना पड़ा है। किसी भी राष्ट्र का राष्ट्रीय ध्वज उस राष्ट्र की संप्रभुता एवं स्वाभिमान का प्रतीक होता है। अतः कोई भी ऐसा कृत्य जो हमारी भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला हो वह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री आदर्श शुक्ल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के हुए अपमान को बिल्कुल भी सामान्य ढंग से नहीं लेना चाहिए। भारतीय तिरंगे का भारतीय भूमि पर इस तरह का अपमान बहुत शर्मनाक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय तिरंगे के पवित्रता एवं सम्मान को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है, हम सभी देशवासियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे कुत्सित कृत्यों से भारतीयता को ठेस न पहुंचे। अभाविप डीएमकेअ के पदाधिकारियों से इस कृत्य पर भारत के लोगों से माफी मांगने तथा तमिलनाडु पुलिस पर त्वरित रूप से दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई के लिए मांग करती है। अभाविप सभी नागरिकों से इस तरह के लोमहर्षक कृत्य से भारतीय भावना को न्याय दिलाने तथा भारतीय तिरंगे की पवित्रता को बचाने के लिए आह्वान करती है। इस मौके पर जिला संयोजक मंयक अग्रवाल, सहसंयोजक आशुतोष मिश्रा, नानपारा विस्तारक कुंज बिहारी शुक्ला, नगर मंत्री नित्या पाठक, कुलदीप सोनी, आराध्यधर द्विवेदी, शिवम, वंशिका मिश्रा, अंशिका वर्मा, रोशनी बानो, शशांक शुक्ला, मान सिंह यादव, तनिष्का सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *