क्षत्रिय समाज ने दशहरा पर किया शस्त्र पूजन

क्षत्रियों से एकजुट रहने का किया गया आह्वान फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षत्रिय महासभा का शास्त्र पूजन व दशहरा कार्यक्रम बघार स्थित क्षत्रिय महासभा भवन में आचार्य श्याम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेशपाल सिंह उपकारी ने किया। सबसे पहले शास्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में 80 प्रतिशत अंक पाने वाले 15 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक एवं व्यवसायियों को भी शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों व युवा पदाधिकारियों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय जयघोष पत्रिका का आए हुए अतिथियों ने विमोचन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि क्षत्रियों में आज एकता की आवश्यकता है। क्षत्रियों को अपने कार्यक्रमों में पूरा समय देना चाहिए और समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। हमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षित समाज ही समाज का विकास करता है।आजकल बच्चे मोबाइल में लगकर अपना भविष्य खराब कर रहे है। अभिभावक बच्चों की इस खराब आदत को छुड़ाएं। मैं विजयदशमी पर सभी को शुभकामनाएं देता हंू। पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह ने कहा कि 1987 में क्षत्रियों की संख्या काफी कम थी। उस समय मंैने जनपद में आकर निवास किया था। क्षत्रियों को एकजुट करने में कई जिला अध्यक्षों ने काम किया है। मैं केवल यह चाहता हूं कि सभी क्षत्रिय एकजुट रहें और समाज के हित में काम करते रहें। पूर्व जिला अध्यक्ष ओ0पी0 सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद क्षत्रियों को कुछ नहीं मिला। आज हम भाजपा के गुलाम बनकर रह गए हैं, जबकि क्षत्रिय एकमत हो जाएं, तो सारी राजनीतिक पार्टियां क्षत्रियों के पीछे घूमने लगेंगी। अध्यक्षता कर रहे आचार्य श्याम ने कहा कि गीता ज्ञान व धर्म की त्रिवेणी है। गीता में ही सारा सार है। श्रीराम का चरित्र रामचरित में वर्णित है। हमें राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए। कृष्ण राम जैसा विश्व में कोई नहीं हुआ। इसके अलावा विधायक मानवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह, प्रो0 मुकेश राठौर, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राठौर सहित कई लोगों ने संबोधन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर सिंह, किरण भदौरिया, मीरा सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र भदौरिया, भुवनेश्वर भदौरिया, जितेन्द्र सिंह, सुमन राठौर, रमला राठौर, मीरा सिंह, अवनीश तोमर, बृजेश सिंह, संयोजक अनिल ङ्क्षसह, सहित कई सैकड़ा क्षत्रिय मौजूद रहे। ——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *