शराब पिलाकर तीसराम ने अपने समधी रमेश कठेरिया व चैन वाले राम नरेश के साथ मिलकर की थी हत्या पुत्र ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति का शव बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अस्थि पंजर, कपड़े, मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार १३ अक्टूबर को अवनीश पुत्र पातीराम निवासी बिलावलपुर ढकेलापुर थाना मऊदरवाजा ने पिता की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जिस पर पुलिस पातीराम की तलाश में जुट गयी। जांच के दौरान अवनीश ने बताया कि उसके पिता करीब १५ दिन पूर्व तीसराम पुत्र छेदालाल निवासी कटरी धर्मपुर थाना मऊदरवाजा के साथ गये थे और लौटकर नहीं आये। जिस पर विवेचक उप निरीक्षक सुहेल खान द्वारा तीसराम से पूछताछ की गयी। कोई संतोषजनकर जानकारी पुलिस को नहीं मिली। जिसके उपरांत पातीराम व तीसराम के मोबाइल सीडीआर के आधार पर जांच की गयी, तो तीसराम की भूमिका संदिग्ध पायी गयी। जब पुलिस ने पुन: २४ अक्टूबर को तीसराम से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारी घटना बतायी। तीसराम ने बताया कि उसने पैसों के लालच में अपने समधी रमेश कठेरिया व चैन वाले राम नरेश के साथ मिलकर बाबा पीतराम पहले शराब पिलायी फिर उसकी ईंट से कुचलकर हत्या की थी और उसका शव रेलवे लाइन के किनारे झाडिय़ों में फेंक दिया था। उसके पास से ७०००० रुपये निकले थे। जिसमें से ५०० रुपये अपने समधी रमेश कठेरिया व २०० रुपये चैन वाले रामनरेश को दिये थे। पुलिस ने तीसराम व रमेश कठेरिया की निशानदेही पर जांच की, तो घटनास्थल से अस्थि पंजर, उसके कपड़े मोबाइल व उसके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले डंडा को निशानदेही पर बरामद किया। मृतक पातीराम के पुत्र अवनीश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 ४६१/२०२३ धारा ३०२, २०१ आई.पी.सी. के तहत उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
