जिलाधिकारी ने धान क्रॉप कटिंग का किया सर्वे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशानुसार ग्राम याकूतगंज के मजरा पकरा पहुंचकर धान क्रॉप कटिंग सर्वे का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ग्राम याकूतगंज के मजरा पकरा पहुंचे और धान क्रॉप कटिंग सर्वे का जायजा लिया। शासन के निर्देश के क्रम में ई-पड़ताल एप के माध्यम से गाटा संख्या-१०५५ पर धान क्रॉप कटिंग सर्वे कराकर उत्पादन का भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, राजस्व/कृषि विभाग की टीम उपस्थित रही। बताते चलें कि धान के उत्पादन की स्थिति का आंकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की जाती है। जिससे उसकी उत्पादन क्षमता को आंका जा सके। —————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *