
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विवेचक ने शिकागो रेस्टोरेंट की सील खोलकर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाये और निरीक्षण किया। बाद में पुन: सील बन्द कर दी गयी। जानकारी के अनुसार बीते दिनों डीएम आवास के निकट चल रहे शिकागो रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारकर युवक व युवतियों को पकड़ा गया था। जिसमें चार लोगों के खिलाफ सीओ सिटी प्रदीप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना सीओ अमृतपुर रवींद्रनाथ राय कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने उपरोक्त रेस्टोरेंट में पहुंचकर उसकी सील खुलवायी और निरीक्षण कर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाये। बाद में उन्होंने पुन: सील लगाकर बन्द करवा दिया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। —————-
