
प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर जतायी खुशी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को सपा कर्यालय आवास विकास में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव की अध्यक्षता में सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव द्वारा लोकसभा की चारों विधान सभाओं के प्रभारी बनाए है। छोटे सिंह यादव को चारों विधानसभाओं को प्रभारी नियुक्त किया गया। बृजेश कुमार राव और अवधेश सिंह को सदर विधानसभा व अमृतपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया। पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन को जनसंपर्क के माध्यम से जोडऩे की भूमिका निभाई गई। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सुरेश चंद्र शर्मा और भूपेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष और विनोद पाल को जिला सचिव बनाया। पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर खुशी जतायी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेचेंलाल यादव, बृजेश कुमार, अवधेश सिंह, अमित यादव, विनोद पाल, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, यसभान सिंह, पवन कुमार, मनोज मिश्रा, प्रेम सिंह आदि सपा नेता मौजूद रहे।
