मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में औषधीय गुण वाले पौधे लगाये गये

प्राचार्य ने भावी चिकित्सकों को समझाया आयुर्वेद का महत्व
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह के अन्र्तगत मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल के हर्बल गार्डन में प्राचार्य व शिक्षकों सहित भावी चिकित्सकों ने औषधीय पौधों का पौधरोपण किया।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने भावी चिकित्सकों को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाये जाने के महत्व को समझाते हुए कहा कि आयुर्वेद दुनिया का सबसे पुराना और व्यवस्थित विज्ञान है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद समग्र समाज के कल्याण की दिशा में काम करता है। डॉ0 गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद एक ऐसा विज्ञान है जो न केवल रोगों का उपचार करता है अपितु हम सभी को उत्तम स्वास्थ्य भी प्रदान करता है। प्राचार्य के उद्बोधन के उपरान्त प्राचार्य चिकित्सक शिक्षकों एवं भावी चिकित्सक छात्रा-छात्राओं ने हर्बल गार्डन में औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का रोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ0 जॉली सक्सेना, डीन डॉ0 देबाशीष बिस्वाल, डॉ0 शिवओम दीक्षित, डॉ0 संकल्प सिंह, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 अंकुर सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी अनूप कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *