
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की नीलामी के संबंध में बैठक हुई। जिसमें अपरिहार्य कारणों से नीलामी निरस्त कर दी गयी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अगली बार जर्जर भवन की नीलामी की जायेगी। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराबिकू के प्राथमिक विद्यालय नगला चरण में प्रधानाध्यापक बांकेलाल ने प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की नीलामी की सूचना बीते दिनों करवाई थी। जिस पर शुक्रवार को जर्जर भवन की नीलामी हेतु बैठक बुलाई गई थी। बैठक में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवरईमठ के प्रधानाध्यापक हरकिशोर सिंह तथा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में जर्जर भवन की नीलामी हेतु बैठक बुलाई गई थी। जिसमें गांव के भी सभी संभ्रांत व्यक्तियों को नीलामी के लिए बुलाया गया, लेकिन अपरिहार्य कारणों से जर्जर भवन की नीलामी नहीं हो सकी। जिसको लेकर बैठक स्थगित करते हुए प्रधानाध्यापक ने अगली बार बैठक कर नीलामी कराई जाने की बात कही। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय नगला चरण के प्रधानाध्यापक बांकेलाल, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, शिवरईमठ के ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे। ———————–
